बड़़कागांव: पोटंगा पंचायत के तिलैया गांव में हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रीति रिवाज से बाहा बोंगा पोरोब शुक्रवार को मनाया गया। गांव के नायके हड़ाम पच्चू मांझी के द्वारा जाहेर थान में जाहेर आयो, मारांग बुरू की विधिवत पूजा अर्चना किया गया।

प्रकृति के इस महापर्व में तिलैया गांव के सभी ग्रामीण शामिल हुए और पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद स्वरूप सोड़े का ग्रहण किया। इसके बाद मांदर के थाप पर ग्रामीण बाहा गान व नृत्य किए और एक दूसरे को सादे पानी से भिंगोकर पर्व‌ मनाया गया।

मौके पर नायके हडा़म पच्चू मांझी ने बताया कि आदिवासी सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। प्रकृति के साथ मानव का अटूट संबंध है। इसलिए इस पर्व में वृक्षों प्रकृति की पूजा की जाती है।

बाहा बोंगा पूजा में मांझी हडा़म बरसा मांझी, जोगवा हड़ाम सहदेव मांझी, नायके हड़ाम पच्चू मांझी, प्राणिक हड़ाम हरीलाल मांझी, जितेंद्र मांझी, रामप्रीत सोरेन, सरोज मुर्मू, तालु मुर्मू, जुगल मांझी, रामदेव मांझी, सावना मांझी, दिनेश करमाली, रंजीत किस्कू, प्रेम मांझी, राजेश बेसरा, विजय, गोविंद सोरेन, लालमति देवी, ललिता देवी, नाकियो देवी, सालो देवी, शीला देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, श्रीदेवी देवी, फुलमूनी देवी, अनीता देवी, मुकेश किस्कू, राजेंद्र सोरेन, बाबूलाल मांझी, लालधारी मांझी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!