रांंची: झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की पूरी (ओडिशा) के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल उरांव सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूनाभट्टा का रहनेवाला था और मुख्यमंत्री कार्यालय में माली का काम करता था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि विशाल उरांव 25 लोगों के समूह में पूरी घूमने गया था। जहां पुरी में स्वर्गद्वार के पास समुद्र में सभी नहा रहे थे। इस क्रम में समूह के दो युवक डूबने लगे। उन्हें बचाने के क्रम में विशाल गहरे पानी में डूब गया। दो युवकों को बचा लिया गया। लेकिन विशाल की जान चली गई।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, गुरुवार की शाम विशाल का पार्थिव शरीर रांंची लाया जाएगा।