नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

साहिबगंज: युवा नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्र युवा दिवस के उपलक्ष पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमल विधानसभा के विधायक अनंत कुमार ओझा शारदा साहित्य रत्न से सम्मानित प्रोफेसर सुबोध झा, स्कूल के प्राचार्य आरके सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रामानंद साह, एवं रामदास यादव जी उपस्थित।

इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानं की तस्वीर पर मुख्य अतिथियों एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कल के नहीं आज के नागरिक हैं इस उक्त को चरितार्थ करने के लिए युवाओं को युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के रूप में कार्य करने के लिए आगे आना होगा वहीं स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर सभी युवा वर्ग के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है क्योंकि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है जिनके चरित्र को चरित्र हम उनके विचारों और उनके सपनों को सार्थक कर सकते हैं स्वामी विवेकानंद ने अपना जीवन युवाओं को समर्पित कर दिया था आज उन्हीं की याद में हम सब उसे महान विभूति की जयंती मना रहे हैं जिनके मार्गदर्शन युवाओं के जीवन में एक अहम स्थान रखती है। वही राजमहल विधानसभा के विधायक श्री अनंत ओझा जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे उठो जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक अपना लक्ष्य को प्राप्त न करोउनका संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणादाई है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के लिए मार्गदर्शन थे इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल पीएम श्री स्कूल के सभी छात्राएं सम्मिलित हुए तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए राष्ट्र युवा महोत्सव उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। तथा उनके साथ- सात नेहरू युवा केंद्र के 11 जनवरी से 17 जनवरी तक राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस भी मनाया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस के उपलक्ष पर लोगों को जागरूकता अभियान करके जागरूक किया गया एवं साहिबगंज सदर प्रखंड में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र में स्वयं सेवकों के द्वारा बच्चों के बीच प्रेरणा स्रोत कहानी सुनाई गई।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्र स्वयंसेवक चंदन कुमार, पूजा कुमारी, अनिशा कुमारी, सुरेंद्र सोरेन, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार घोष, राहुल कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!