भारत भारती विद्यालय में प्रदर्शित की गई श्री राम की जीवनी

बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं तथा नवम-दशम के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवनी के बारे में दिखाया गया।

मौके पर शिक्षकों ने बताया कि प्रभु श्री राम के चरित्र और आदर्शों से बहुत सी बातें हमें सीखने को मिलती है और असंख्य ऐसी शिक्षाएं मिलती हैंजो,  हमें इस कलयुग में भी सही ढंग से जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान राम के जन्म के हजारों साल बाद भी वह हमें प्रेरणा देते हैं। मानव का जीवन संघर्ष से भरा होता है। कई बार जीवन की मुश्किल घड़ी में पता नहीं चलता है कि क्या करें और क्या ना करें। जीवन की ऐसी मुश्किल घड़ी में अगर भगवान श्री राम का जीवन चरित्र युवाओं के सामने होगा तो आज की युवा भी उनसे प्रेरणा पा सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय (ज्ञान का मंदिर) को विधुत बल्बों से पूरी तरह सजाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, डायरेक्टर अनिमेष कुमार, अभिषेक कुमार, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य अर्जुन साव, शिक्षक शिक्षिकाओं में रंजीत कुमार, ललन कुमार, शिव कुमार, नवीन पाठक, रंजीत कुमार, प्रियंका सिंह, रेणु कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!