रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के शौर्य हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बच्चे का अपरहण फिरौती के उद्देश्य से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मामले में संजू पांडा नामक शख्स को हिरासत में लिया गया। जो कि शौर्य के घर किरायेदार रह चुका है।
एदलहातु निवासी राजू गोप के आठ वर्षीय पुत्र का अपरहण बीते तीन मार्च को किया गया था। सात मार्च को उसका शव नगड़ी के ललगुटवा तालाब से बरामद हुआ था।
मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस ने कोडरमा निवासी संजू पांडा को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व में राजू गोप का किराएदार रह चुका है। आरोपी वर्तमान में पंडरा के एक किराए के मकान में रह रहा था। कर्ज में फंसने के कारण फिरौती के लिए उसने शौर्य के अपहरण की योजना बनाई। रेकी कर उसका अपहरण किया। लेकिन फंसने के डर से उसने बच्चे की हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पुलिस जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का पूरी तरह से उद्भेदन कर सकती है।