Jharkhand : सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक महतो ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार विधायक के बेटे विवेक कुमार (27 वर्ष) रविवार को मूरी गया हुआ था। जहां उसने जहर खा लिया। विवेक को सिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगड़ने पर रविवार की देर शाम उसे मेडिका में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि विधायक इंद्रजीत महतो के दो पुत्र और एक पुत्री थे। विवेक उनका बड़ा पुत्र था। इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

आत्महत्या के पीछे कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं बताया जा रहा कि विवेक संभवतः परीक्षा में असफलता को लेकर मानसिक तनाव में। शव का अंतिम संस्कार विधायक के पैतृक गांव बलियापुर में किया जाएगा।

 

 

डिसक्लेमर: खबर सेल किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या की प्रवृत्ति का समर्थन नहीं करता है ।

By Admin

error: Content is protected !!