Two CPI Maoist sub-zonal commanders surrenderTwo CPI Maoist sub-zonal commanders surrender

पलामू: उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के सबजोनल कमांडर संतू भुईया उर्फ संतोष भूईया उर्फ धनंजय भुईयाँ और सबजोनल कमांडर राजेश ठाकुर ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र राज कुमार लकड़ा, उपायुक्त पलामू ए. दोड्डे,  पुलिस अधीक्षक पलामू चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा, समादेष्टा CRPF -134 बटालियन सुरेश कुमार , उपसमादेष्टा CRPF – 172 बटालियन के रामेश्वरम, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पलामू ऋषभ गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष दोनों आत्मसमर्पण किया। आई राजकुमार लकड़ा ने दोनों को बुके देकर मुख्यधारा में लौटने पर स्वागत किया। 

बताया जाता है कि विगत दो वर्षों में बड़े माओवादी नेता संदीप जी, सैक सदस्य तथा रहिमन तुरी जोनल कमाण्डर का बीमारी से मृत्यु हो गयी है। अरुण पासवान उर्फ गौतम पासवान, सैक सदस्य, अजीत उरॉव उर्फ चालीस सैक सदस्य, संजीत भुईया, अमर गंझू तथा अजय यादव 03 अप्रैल चतरा मुठभेड़ में मारे गये है। इसके आलावे मुराद जी रिजनल कमाण्डर गिरफ्तार हुआ है। सबजोनल कमांडर इंदल जी, अभ्यास भुईया, सबजोनल कमाण्डर प्रसाद उर्फ भण्डारी, संतोष भुईया उर्फ सहदेव यादव ने आत्मसर्पण किये है।

By Admin

error: Content is protected !!