उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी चेकपोस्ट से भारत भारती विद्यालय तक सड़क पर आए दिन ट्रकों से लगते जाम को लेकर ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया।
मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि सीसीएल की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं मजदूरों को इसी मार्ग से आना जाना पड़ता है और प्रतिदिन चेक पोस्ट से लेकर भारत भारती विद्यालय तक ट्रकों के द्वारा जाम लगा दिया जाता है। ऐसे में सुबह भारत भारती विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क जाम होने की स्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन इन गाड़ियों की पार्किंग तथा ट्रांसपोर्टिंग रोड अलग से देने की मांग किया। जिससे की उरीमारी क्षेत्र के ग्रामीणों, मजदूरों, विस्थापितों, छात्र छात्राओं को जाम से मुक्ति मिल सके।
मौके पर सीताराम किस्कू, डॉ जीआर भगत, कानू मरांडी, धर्मदेव करमाली, सिगू मांझी, रवि पावरिया, लालदेव मांझी, चंदू जायसवाल, शिबू ठाकुर, विनोद प्रजापति, राज कुमार, मनोज सोरेन, तलू मांझी, मोहित कुमार, नथू प्रसाद, अर्जुन मांझी, मुकेश, सोनू, साकेत गिरी, रामदुलार साव, सुरेंद्र कुमार, शिव उरांव, अनिमेष कुमार, ललन कुमार, जगदीश प्रजापति, तालो बेसरा, मोहित कुमार, रविन्द्र, अनिल, सुनील सहित भारत भारती विद्यालय के कई छात्र छात्राएं शामिल थे।
