वज्रपात से बोकारो में महिला और रामगढ़ में पुरूष की मौत
रांची: सूबे में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया.कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी के कांके सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। शुक्रवार को जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं कई जगहों पर वज्रपात से जान-माल को क्षति भी पहुंची है.
वज्रपात से कई लोगों की मौत होने की सूचना भी मिल रही है। रामगढ़ जिला के गोला में वज्रपात से एक व्यक्ति जुगनू महतो की मौत हो गई है और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
बोकारो जिले के नवाडीह में भी गीता देवी (32वर्ष) की मौत वज्रपात से हो गई। जबकि उनके साथ बाजार से लौट रही आठ वर्षीय बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। वहीं रांची जिला के बूढ़मू प्रखंड स्थित खाखरा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर दर्जन भर से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं।