भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की कार्रवाई

नीतीश भारती 

लातेहार: जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को एसीबी ने 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामला जमीन से संबंधित काम के एवज में घूसखोरी का है। मिली अनुसार अमीन ने एक व्यक्ति से जमीन से संबंधित कार्य के निष्पादन के एवज में घूस की मांग की थी। जिसपर व्यक्ति ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कर दी। टीम ने शिकायत का सत्यापन करते हुए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया। अमीन ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर एसीबी की टीम पूछताछ करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। इधर, एसीबी की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप सा मच गया है। वहीं भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

By Admin

error: Content is protected !!