हजारीबाग: जन सेवा परिषद हजारीबाग और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संत जेवियर प्लस टू उच्च विद्यालय एवं लोयला स्कूल सीतागढ़, हजारीबाग में बाल विवाह, बाल मजदूर मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बाल विवाह, बाल यौन उत्पीडन एवं बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
अवसर पर कम्युनिटी सोशल वर्कर सुनील ठाकुर ने कहा कि गरीबी बाल श्रम की प्रमुख वजह है। चाइल्ड लेबर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से खतरनाक और बच्चों के लिए हानिकारक है। बाल श्रम के तहत, बच्चे गुलाम बन जाते हैं, अपने परिवारों से अलग हो जाते हैं, और बंधुआ मजदूर के रूप में अपने मालिक के पास काम करते हैं।
मौके पर मुख्य रूप से संत जेवियर प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्य जॉन तिर्की, स्मृति, नीलम, रंजन, नितिश, राजीव किंडो, सरिया राणा, प्रफुल्ला, अंकित कुमार, सरिता कुमारी, सोनी, अनमोल, सोनम, उमेश, अभी, सजल, पवन, हर्ष, राज कुमार, लोयला स्कूल के
प्राचार्य फादर फिलमैन, महताब अंसारी, मोहनीश रजा, लालदेव प्रसाद गुप्ता, विनय एक्का, महताब आलम सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
इधर फागू साव पब्लिक स्कूल बसरिया एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया केरेडारी में भी बाल विवाह, बाल मजदूर मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बाल विवाह, बाल यौन उत्पीडन एवं बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
मौके पर कम्युनिटी सोशल वर्कर मेघनाथ महतो ने कहा कि बाल विवाह कम उम्र में बच्चों की शादी कर देने से उनका स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है। कम उम्र में शादी करने से पुरे समाज में पिछड़ापन आ आता है। जो अंततः समाज की प्रगति में बाधक बनता है। कानून में शादी करने की भी एक उम्र तय की गई है। अगर शादी करने वाली लड़की की उम्र 18 साल से कम हो या लड़के की उम्र 21 साल से कम हो तो ऐसा विवाह बाल विवाह कहलाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से फागू साव पब्लिक स्कूल बसरिया के प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा, सुरेश चंद्र कुमार, पोखन कुमार, विनोद कुमार, सचिन कुमार रवि, विकास कुमार राज, शैलेंद्र सिंह, दिव्या खुशहाल, सुप्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार, सुमित कुमार, नितिन कुमार, रूपेश कुमार, अभिषेक कुमार, मनोज राज, मिथिलेश कुमार, विक्की कुमार, अनीश चंद्रवंशी, अंकित कुमार, रेशमा कुमारी, दिव्या कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सोनी कुमारी, रानी कुमारी, अनुषा भारती, दिव्यंका कुमारी, परी कुमारी, रौशनी कुमारी, जूही कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, प्रयाग यादव, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, पटेल बिहारी, नंद किशोर कुमार, मोईन अंसारी, शशिकांत मिश्रा, विवेकानंद कुमार, ब्रजेश गौरव, अख्तर अंसारी, इकबाल अंसारी, संगीता कुमारी, लीला कुमारी, रेखा देवी, पारसनाथ कुमार, गुरुदयाल साह, ज्योति कुमारी, निक्की कुमारी, अंशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी, मुस्कान कुमारी, रितु कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, सपना कुमारी, मनीषा कुमारी, सादिया कुमारी, सुमन कुमारी, सिमरन कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

