रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सयाल ‘डी’ परियोजना के माइनिंग स्टाफ रविवार को भुरकुंडा ओपी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर माइनिंग काम बाधित किए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में कहा गया कि नौकरी की मांग करते हुए स्थानीय विनोद साव और अन्य लोग बीते छह माह से सयाल डी कोलियरी में क्वायरी विस्तार में बाधा डाल रहे हैं। इधर, वे लोग 15-20 की संख्या में चालू खदान पर पहुंचकर माइनिंग स्टाफ को धमकी देकर भगा रहे हैं और काम करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे माइनिंग स्टाफ दहशत में हैं। कहा गया कि पिछले चार दिनों से उत्पादन ठप है। जिससे रोजाना लगभग 33 लाख रुपये के सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

वहीं मामले पर स्थानीय विनोद साव का कहना है कि हमलोग जमीन के एवज में मुआवजे को लेकर बीते छह माह से शांतिपूर्ण तरीके से सतत धरना दे रहे हैं। हमारी जमीन पर जबरन खनन किया जाएगा तो प्रतिकार जरूर करेंगे।

 

By Admin

error: Content is protected !!