रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस पर संथाल समाज दिशोम मांझी परगना टुलिया समिति द्वारा संथाली भाषा संस्कृति पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा चार से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इससे पूर्व विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाली गई। जो बोंगाहारा से लेमबोया बांध होते हुए पुंडी सचिवालय पहुंचा।
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनिल बास्के, विशिष्ट अतिथि रामजी बेसरा, सुखलाल बेसरा, छोटेलाल बास्के, बिरसा किस्कू, सम्मानित अतिथि मांडू प्रखंड जोगवा अमित हंसदा उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिद्धों-कान्हू, भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
वहीं लिखित परीक्षा में कक्षा चार से पांच तक में प्रथम स्थान अनुष्का प्रिया बेसरा, द्वितीय स्थान देवांजना टुडू, कक्षा छह से आठवां तक में प्रथम स्थान अमन राज हंसदा, द्वितीय स्थान अलका रानी बेसरा, तृतीय स्थान शिला हेम्ब्रोम, कक्षा नौवीं से दसवीं तक में प्रथम स्थान आर्यन बेसरा, द्वितीय स्थान खुशबू टुडू, तृतीय स्थान विकास सोरेन, ग्यारहवीं से बारहवीं तक में प्रथम स्थान रोहित सोरेन, द्वितीय स्थान आरती सोरेन, तृतीय स्थान शिवचरण टुडू ने प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन में सुरेश सोरेन, सोनाराम हंसदा, रामकुमार बेसरा, अजय मरांडी, राजेश हंसदा, मंगल मरांडी, तालो बेसरा, धनेश्वर हंसदा, शिवकुमार मरांडी, शंकर बेसरा, अभय बेसरा, मुनूलाल बेसरा, निरज मुर्मू, टींकू मरांडी, मोहन हंसदा, लखीराम टुडू, रोहित सोरेन, आर्यन हंसदा, अमन राज हंसदा, विकास सोरेन, विनय सोरेन, शशि हंसदा, संजय सोरेन, अश्विन हंसदा, सुनिल हंसदा, कुलेश्वर बेसरा सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
