Constitution Day celebrated in Ramgarh Behavioral Court

रामगढ़: व्यवहार न्यायालय में  रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ ब्रजेश कुमार गौतम मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया। अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी के साथ सभी कर्मचारियों ने भारत के संविधान के उद्देशिका को पढ़ा।

जिला जज ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। भारत ने 1949 को आज ही के दिन संविधान को अंगीकार किया था।

बताया गया कि जिले लीगल वॉलिंटियर्स ने भी अपने प्रखंडों  में आज भारत संविधान दिवस मनाया और लोगों को जागरूक किया।