Dr. Sunil Chandra Dubey becomes Vice Chancellor of Birsa Agricultural UniversityFile photo

रांची: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में सहायक महानिदेशक(पौध संरक्षण एवं बायोसेफ्टी) के पद पर कार्यरत डॉ. सुनील चंद्र दूबे को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कया गया है। उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। राज्यपाल सचिवालय द्वारा बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।

बताते चलें कि मूलरूप से गोरखपुर (यूपी) के डॉ. सुनील चंद्र दूबे ने वर्ष 1989 में बतौर कृषि वैज्ञानिक अपने करियर की शुरुआत  बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से ही की।

इसे भी पढ़ें – झामुमो डाड़ी प्रखंड की बैठक में कमेटी का हुआ पुनर्गठन

वे यहां सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक नियुक्ति हुए। वर्ष 1998 में एसोसिएट प्रोफेसर सह वरीय वैज्ञानिक पद पर प्रोन्नत हुए और वर्ष 2006 तक इस पद पर रहे। इसके उपरांत वर्ष 2006 में वह प्रधान वैज्ञानिक के रूप में नियुक्त होकर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली चले गए।

 

By Admin

error: Content is protected !!