बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल, मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, किशोर कुमार बेदिया, उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, विधायक प्रतिनिधि नरेश बेदिया, डॉ. जी.आर भगत उपस्थित थे। शिविर का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ: फुलवा देवी

मौके पर बड़कागांव प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण ग्रामीण इसका लाभ नहीं उठा पाते थे। प्रखंड मुख्यालय जाना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है ऐसे में सरकार के द्वारा यह प्रयास किया गया कि प्रखंड मुख्यालय को ही पंचायत में पहुंचा दिया जाए जिससे कि ग्रामीण अपने पंचायत में रहकर ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंच जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े और उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

लाभुकों को कई योजनाओं का दिया गया लाभ 

शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे रितेश बेदिया, मरियम कुमारी, सलिना कुमारी, रॉकी बेदिया, आशिक बेदिया, सूरज बेदिया, अनु कुमारी, सुष्मिता कुमारी, आशिया कुमारी, वैष्णवी कुमारी के बीच स्वेटर और टोपी का वितरण किया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के पांच लाभार्थी अंजली कुमारी, निशा कुमारी को बीस-बीस हजार रूपये, सीमा कुमारी, मुस्कान कुमारी को पांच-पांच हजार रूपये एवं तानिया कुमारी को ढाई हजार रूपये का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत मोहन भुईयां, अन्दू बेदिया, गुदनिया देवी, रुपनी देवी, विमली देवी, लालो देवी, झालो देवी, कलावती देवी, दशमी देवी, वासो देवी को साड़ी, धोती और लुंगी दिया गया। शिविर में छह बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें छोटकी मांझी, मोसमात बिरसी, मोसमात रूपन, मोसमात झुमरी, मोसमात ललकी, रोहिला देवी शामिल हैं। वहीं जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। जिसमें राधा देवी, सुमन हंसदा, फुलमनी कुमारी, रविंद्र मांझी, स्नेहा सोरेन, आशा मुनी शामिल थे। जेएसएलपीएस की तरफ से कैश क्रेडिट लिकेज के तहत सात समूहों के बीच छह-छह लाख की राशि एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत ग्यारह समूहों के बीच पचास-पचास हजार रुपए की राशि दिया गया। वहीं आठ ग्रामीणों का बिरसा सिंचाई कूप की स्वीकृति दी गई। जिसमें जेठू गंझू, संजय ठाकुर, रामलाल बेदिया, अर्जुन गंझू, दीपक उरांव, अशोक गंझू, राजू कच्छप, बसंत उरांव शामिल हैं। उन्हें अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

मौके पर मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, जुगल सोरेन, तारा देवी, महेश करमाली, दशाराम मांझी, देवनारायण गंझू, देवनारायण महतो, राजकुमार महतो, सुनीता कुमारी, आशालता देवी, सरिता मरांडी, प्रिया टुडू, संगीता देवी, सन्मिका देवी, कलावती देवी, चंदन कुमार, सुनीता देवी, सविता देवी, सुशीला हंसदा, प्रमिला मुर्मू, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुंडा, जेईई आशीष कुमार, वार्ड सदस्य चंद्रवती देवी, जगरनाथ बेदिया, देवन बेदिया, रीना देवी, जुगेश बेदिया, बधनी देवी, अनीता देवी, फूलमती देवी, सुनीता सोरेन, शीला देवी, मिला देवी, सेविका तारा देवी, डोली किस्कू, दशाराम हेम्ब्रोम, महेश गंझू, जुगल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!