मोदी सरकार के दो कार्यकाल कांग्रेस के छह दशक पर भारी : मनीष जायसवाल

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में कई गांवों का सघन दौरा किया। दौरे की शुरूआत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांढ से हुई। यहां से विधायकबड़कागांव चौक, केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के गर्रीकला, कंडाबेर, बेलतु के ग्रामीणों से मुखातिब हुए।

MLA Manish Jaiswal visited Barkagaon and Keredari block

इस दौरान कर्णपुरा महाविद्यालय परिसर में नववर्ष के मौके पर आयोजित बड़कागांव और केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सभी जगहों पर विधायक मनीष जायसवाल का गाजे- बाजे और ढोल-मांदर की थाप पर पारंपरिक तरीके से फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कर्णपुरा क्षेत्र का सर्वाधिक समस्या विस्थापन और भाजपा कार्यकर्ताओं का है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि विधानसभा सीटों पर गठबंधन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेवारी है। लेकिन मैं भी मानता हूं की अगर बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ती है तो परिणाम सुखद होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में देश के विकास और उन्नति के साथ अंतोदय के उत्थान को लेकर जो कार्य किया वह कांग्रेस के 6 दशक के कार्यकाल पर भारी है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है और एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ हम सभी को संकल्प लेना चाहिए की तीसरी बार हम मोदी सरकार बनाएं और भाजपा को 400 के पर पहुंचाएं।

विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि निश्चित रूप से विस्थापन के साथ बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द का भी समुचित इलाज जरूर होगा। उन्होंने कर्णपुरा महाविद्यालय के विकास पर चिंता जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एकमात्र केंद्र होने के बावजूद भी विकास से अछूता है। लेकिन उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अस्वस्थ भी किया कि कॉलेज के आधारभूत संरचना के विकास के लिए उनका सकारात्मक प्रयास ज़रूर होगा ।

अयोध्या में रामलला के आगमन पर उत्सव मनाने का किया अपील

दौरे के क्रम में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने राम भक्तों के साथ सांढ में श्रीराम मंदिर के प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या से आए पूजित अक्षत, प्रभु श्रीराम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र का वितरण घर-घर जाकर किया। वहीं सांढ मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने रामलला के मंदिर में आगमन पर आगामी 22 जनवरी को घर-घर उत्सव मनाने और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करने का आग्रह किया। लोगों ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि राम उत्सव भव्य और ऐतिहासिक होगा ।

बड़कागांव चौक पर चलाया जनसंपर्क अभियान

विधायक मनीष जायसवाल ने बड़कागांव चौक पर पद यात्रा के माध्यम से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया और आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल के बाद रामलला के मंदिर निर्माण के अवसर पर लोगों से दीपोत्सव और राम उत्सव मनाने का आग्रह किया। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन प्रेमियों के साथ चाय पर चर्चा के माध्यम से भी 22 जनवरी के शुभ दिन को ऐतिहासिक बनाने का अपील किया। यहां बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

कंडाबेर मां अष्टभुजी के दरबार में किया विशेष पूजा-अर्चना

विधायक मनीष जायसवाल ने दौरे के क्रम में केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी के दरबार पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने प्राचीन माता स्थान मां अष्टभुजी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के साथ अपने मनोकामना पूर्ति की कामना की । पूजा के उपरांत विधायक ग्राम पंचायत बेलतू पहुंचे। जहां पूरे गांव का उन्होंने पैदल भ्रमण किया और फिर बेलतु बजार चौक पर ग्रामीणों की चौपाल लगाकर 22 जनवरी को धूमधाम से दीपोत्सव मनाने का आव्हान किया। 

मौके पर ये रहे मौजूद

कर्णपुरा कॉलेज में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, के.पी. ओझा, दुर्गाचरण, कीर्तिनाथ महतो, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, राजेश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, मुकुटधारी महतो, टोनी जैन, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, राजु साव, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर प्रसाद, पूनम साहू, हजारीबाग लोकसभा के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, मुखिया संघ बड़कागांव के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, रंजित चंद्रवंशी, इंद्र भूषण, नरेश महतो, सुमन गिरी, बचनदेव कुमार, बैजनाथ साहू, सत्यभामा, रेखा देवी, बद्रीनारायण सिंह, निरंजन प्रसाद, फजरूद्दीन, ज्योति, आदित्य सोनी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उपेंद्र महतो, ज्ञानेश्वर शर्मा, कुणाल किशोर, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, बड़कागांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, हजारीबाग सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

By Admin

error: Content is protected !!