रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेलनगर सयाल मोड़ के निकट मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस से रामगढ़ ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश महतो (35 वर्ष) पिता रिझू महतो, गिद्दी सी निवासी बाइक JH24K6642 पर पटेलनगर की ओर आ रहे थे।

इस क्रम में एमईसीएल कॉलोनी के निकट  एक मवेशी दौड़ते हुए बाइक के सामने आ गया। मवेशी से टकराने पर बाइक समेत कैलाश महतो सड़क गिर गये। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाया और घायल को उपचार के लिए रामगढ़ ले जाया गया। वहीं  घायल के परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दी गई। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!