उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी स्पोर्ट्स-2024 के अंतर्गत डीएवी उरीमारी में दो दिवसीय कलस्टर लेवल एथलेटिक्स गुरुवार को आरंभ हुआ। जिसमें झारखंड जोन एफ के डीएवी भरेचनगर, हजारीबाग, कैनरी हिल (सीनियर विंग) तथा जूनियर विंग), कोडरमा, उरीमारी, गिद्दी, बरही तथा तोपा के लगभग 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीएवी उरीमारी प्राचार्य उत्तम कुमार राय, विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्राचार्य और एस्कार्ट्स और विद्यालय के पीईटी  भारतेंदु प्रुष्टि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की।

अवसर पर छात्रों ने खेल से सम्बंधित सुन्दर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं प्रतिभागी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को खेल की मर्यादा का पालन करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल भावना से खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए टूर्नामेंट का आरंभ किया।

अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार राय ने कहा कि हमारे जोन के बच्चे सभी तरह के प्रतिस्पर्धाओं में अपने स्कूल का परचम लहरा रहे हैं। यह हम सबके लिए सुखद पल है। 

पहले दिन के परिणाम

अंडर-14 बालक बर्ग: 100 मीटर रेस: प्रथम: डीएवी हजारीबाग, कैनरी हिल (सीनियर विंग) के रौशन, द्वितीय: डीएवी गिद्दी के अखत सिंह, तृतीय: डीएवी कोडरमा के अभय कुमार रहे। अंडर-14 बालिका बर्ग: 100 मीटर रेस: प्रथम: डीएवी गिद्दी के श्रृष्टि प्रिय, द्वितीय: डीएवी हजारीबाग के मोहिका यादव, तृतीय: डीएवी कोडरमा के अमीषा यादव रहे। अंडर-17 बालक बर्ग: 100 मीटर रेस: प्रथम: डीएवी हजारीबाग के पियूष, द्वितीय: डीएवी उरीमारी के निखिल मुंडा, तृतीय: डीएवी भरेचनगर के करण महतो रहे। वहीं अंडर-19 बालक बर्ग: 100 मीटर रेस: प्रथम: डीएवी कोडरमा के मंजीत कुमार, द्वितीय: डी एवी गिद्दी के हरीश टुडू, तृतीय: डीएवी भरेचनगर के निखिल कुमार रहे। अंडर-19 बालिका बर्ग: 100 मीटर रेस: प्रथम: डीएवी कोडरमा के नंदिनी कुमारी, द्वितीय: डी एवी हजारीबाग के साक्षी श्रेया, तृतीय: डीएवी भरेचनगर के समिया सुरैया रही। खबर लिखे जाने तक अन्य प्रतिस्पर्धाएं जारी रहीं। 

 

By Admin

error: Content is protected !!