वन महोत्सव पर्यावरण की रक्षा का है बड़ा अभियान : हेमंत सोरेन

रांंची: पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। पेड़-पौधे न रहे तो प्राणियों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है। यह मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आयोजित 75वें राज्यव्यापी वन महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि कही। महोत्सव की शुरूआत मुख्यमंत्री ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर की।

अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि गणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

75 वर्षों से मनाया जा रहा है वन महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों से हम वन महोत्सव मनाते आ रहे हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि शुरुआत के वन महोत्सव में जो पौधे लगे होंगे, वे वर्तमान समय में किस स्थिति में होंगे। वन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित करने का एक बड़ा अभियान है । ऐसे में हम सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लें, ताकि पर्यावरण में जो असंतुलन पैदा हो रहा है उसे नियंत्रित कर सकें।

इसे भी पढ़ें – Kargil vijay diwas: लद्दाख में प्रधानमंत्री ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित कई विधायक और वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!