रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयशा फातमा एवं रानी कुमारी के द्वारा किया गया। विद्यालय में बाल विवाह विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें माही, वासिया, मनीषा अनु ने बाल विवाह के दुष्परिणामों को नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच संदेशात्मक प्रस्तुति दी।  संध्या कुमारी के द्वारा गीत, संध्या और सगुप्ता के द्वारा पंजाबी डांस, रौशनी एंड ग्रुप के द्वारा साउथ इंडिया डांस प्रस्तुत किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष मेरी एड्रिना, सदस्य राजदेव प्रसाद, सुरेश रजक, पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, बीएड प्रशिक्षु अदिति कुमारी, रोहित कुमार, विद्यालय के शिक्षक रविंद्र प्रसाद, रूपेश विश्वकर्मा, रंजीत राम, कुमार प्रत्यूष, नव कर, अर्जुन बाउरी, मोनिका कुमारी सिंह, वर्षा कुमारी, साधना कुमारी, वासिया, रूही, प्रिया, सुरुचि, सोहेल, मेहताब, सोनू, रोहित, सुजीत, विश्वजीत सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!