उरीमारी (हजारीबाग): मुंशी कार्यालय उरीमारी में विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी/पोटंगा के द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी/पोटंगा के वरीय उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
मौके पर मुख्य रूप से सचिव महादेव बेसरा, उपाध्यक्ष कानू मरांडी, कोषाध्यक्ष दशाराम हेंब्रम, संगठन मंत्री सिगू हेंब्रम, डॉ जी आर भगत, राजेंद्र किस्कू, महेश करमाली, लालदेव सोरेन, विक्की पवरिया, वासुदेव सोरेन, बिरजू सोरेन, मन्नू टुडू, मन्नाराम हांसदा, जतरू बेसरा, कुला प्रजापति, विनोद प्रजापति, कंचन सोरेन, चंदू जायसवाल, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, सोनी देवी, फूलमती किस्कू, फुलमुनी देवी, रंधनी देवी, लालमुनी देवी, संजय सोरेन, सरोज मुर्मू, संजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

