रामगढ़: मॉडर्न चिल्ड्रेन कान्वेंट सयाल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की संस्थापिका सुलेखा बनर्जी के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।
मौके पर विद्यालय के संस्थापिका सुलेखा बनर्जी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्र छात्राओं को देश के विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता इसकी टोपी उसके सिर, चम्मच गोली, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिवांश व्यास, नेहा कुमारी तथा रौनक पांडेय ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुस्वागतम नृत्य के साथ किया गया। वहीं ऋषभ कुमार, नमन कुमार, संघर्ष कुमार के द्वारा मनमोहन कविता प्रस्तुत किया गया।
अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक फैशन शो किया गया। जिसमें बच्चें रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू बनें। बच्चों ने “एक राधा एक मीरा… मां तुझे सलाम…चक धूम धूम…लंदन ठुमक दा… महुआ रे” इत्यादि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील प्रसाद, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार राय, सफी आलम, सुरेंद्र प्रसाद, अनुराधा कुमारी, सुनीता सिन्हा, तरन्नुम प्रवीण, रूपा कुमारी, साजिया प्रवीण, दीपा कुमारी, पंकज कुमार, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, सोनाली सोनी, अदिबा रियाज, वीणा कुमारी, अलीशा कुमारी, जीवन कुमार, हर्ष कुमार सहित कई लोग का सराहनीय योगदान रहा।

