हजारीबाग: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव परिसर में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा की विधायक अंबा प्रसाद ने तिरंगा झंडा फहराया।  इसके उपरांत सभी ने तिरंगा को सलामी दी और एक साथ राष्ट्रगान गया।

अवसर पर महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व निछावर करने वाले वीर शहीदों और महापुरुषों को याद किया और महाविद्यालय के विकास और समस्याओन पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य कीत्तिनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया। जबकि पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ज्योति जलधर ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो प्राचार्य कीतिनाथ महतो पूर्व प्रभारी प्राचार्य ज्योति जलधर प्रमुख फुलवा देवी हेमंत भुइयाँ प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज प्रोफेसर फजरूद्दीन प्रोफेसर अनु कुमारी प्रोफेसर पवन कुमार प्रोफेसर ऋतुराज दास प्रोफेसर ललिता कुमारी प्रोफेसर रंजीत प्रसाद प्रोफेसर नरेश कुमार दांगी लेखपाल सनवीर कुमार एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थे ।

 

By Admin

error: Content is protected !!