मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर में सजा महाकाल का दरबार 

रामगढ़: नव वर्ष के पहले सोमवार को रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सातवें महाकाल महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के सुभाष चौक के निकट मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर के प्रांगण में महाकाल का दरबार सजाया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाकाल की अराधना की।

अवसर पर पुजारी संजयेंद्र गुरू ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष धनंजय कुमार ‘पुटूस’ पूजा पर बैठे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया गया। इसके उपरांत महाकाल की आरती की गई। 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल भी महाकाल महोत्सव शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के समक्ष नतमस्तक होकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार भी पूजा में शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटकर महाभंडारे की शुरुआत की।

अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!