रामगढ़: बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह खड़ी पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की सुबह अज्ञात वृद्ध शव पाया गया। मामले की सूचना पर रेल थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बरकाकाना स्टेशन पर खड़ी बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सुबह लगभग 09:30 बजे एक वृद्ध व्यक्ति मृत पाया गया। स्टेशन प्रबंधक ने इसकी जानकारी रेल थाना बरकाकाना को दी गई। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 70 वर्ष के अधिक बताई जाती है। मृतक ने सफेद और ग्रे रंग धारीदार हाफ टी-शर्ट और नारंगी रंग का अंडरवियर पहन रखा था। शव के पास ही मृतक की लाठी पड़ी हुई थी। रेल पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया वृद्ध व्यक्ति भिखारी प्रतीत होता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।