धनबाद: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर  नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, दो देशी कट्टा, 27 कारतूस, चार मोटरसाइकिल और छह मोबाइल जब्त किया है। 

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार ने पुलिस अधीक्षक (नगर) ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने अभियान चलाकर बैंक मोड़, महुदा, बरवाअड्डा समेत अन्य जगहों से नौ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से जुटे थे। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी प्रिंस खान गिरोह के सदस्य हैं। वहीं गिरफ्तार दो अभियुक्तों की संलिप्तता बीते वर्ष हुए शहाबुद्दीन हत्याकांड में भी पाई गई है। 

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार भियुक्तों में मो. हासिम उम्र करीब 45 वर्ष पिता-अली हुसैन निवासी चोंगा साही सिमिदिरी थाना-चक्रधरपुर जिला-पश्चिमी सिंहभूम, पीर मोहम्मद उर्फ गबरु ( 24 वर्ष) पिता मोहम्मद शेर खान निवासी बंगलाटांड थाना-चक्रधरपुर, जिला- पश्चिमी सिंहभूम. अजय कांडेयाँग (35 वर्ष) पिता रतन सिंह कांडेयाँग उर्फ दामु हो निवासी न्यू ओलीडीह थाना मानगो जिला पूर्वी सिंहभूम, बबलु कांडेयाँग (34 वर्ष) पिता जोगन कांडेयाँग निवासी बेगनाडीह थाना खरसांवा जिला सरायकेला खरसांवा, मो. सरवर (25 वर्ष) पिता स्व. मुस्लिम निवासी निशादनगर वासेपुर थाना-बंकमोड जिला धनबाद, तनवीर आलम (43 वर्ष) पिता मोहम्मद अहिया निवासी निशांत नगर वासेपुर थाना बैंकमोड़ जिला धनबाद, सैफ अली उर्फ मुन्ना खान (31 वर्ष)  पिता शौकत अली निवासी अमन सोसाईटी गेट नंबर-02 थाना भूली ओपी जिला धनबाद,  पिन्टु लोहार  (26 वर्ष) पिता रील साहेब लोहार निवासी जोजोडीह थाना खरसांवा जिला सरायकेला-खरसांवा और मो. एहसान अंसारी (30 वर्ष) पिता स्व. मो. मजनू अंसारी निवासी गांडासाई थाना खरसांवा जिला सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!