रांची:  खूंटी जिला के जमुवादाग में बीते सात जनवरी को पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हत्याकांड में संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में खूंटी जिला के जियारप्पा गांव निवासी बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा उर्फ सुकरा, रविया पाहन उर्फ रवि, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश, बिकुवादाग निवासी पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित और रांची के पालकोट हाउस, किशोरगंज निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैं। मामला जमीन कब्जे से जुड़ा बताया जाता है। 

पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर खूंटी थाना में कांड संख्या 03/26 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान करते हुए अभियुक्तों के घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्त देवव्रत नाथ शाहदेव ने पुलिस को स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को एक जमीन कब्जा करने को कहा था। उक्त जमीन पर फुटबॉल मैदान बनाने के बहाने जमीन की समतलीकरण करणै हुए पूर्व से पत्थलगड़ी किये गये पत्थल को जानबूझ हटा दिया गया। जिससे उस जमीन पर कब्जा किया जा सके। इसके विरोध में आस-पास के ग्रामीणों द्वारा एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा के नेतृत्वा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बीते तीन जनवरी को पुनः उस जगह पर पत्थलगड़ी किया गया। जिससे नाराज अभियुक्तों ने योजना बनाकर पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या कर दी। 

By Admin

error: Content is protected !!