रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पोचरा में बीती रात एक अनियंत्रित बस की टक्कर से लगभग आधा दुकानों को क्षति पहुंची है। दुर्घटना से तकरीबन दो से ढाई से लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय फैक्ट्री में कर्मचारियों के आवागमन में लगी शिफ्ट बस रोहित रथ (JH 24 E 9022) बीती रात तकरीबन 10:30 बजे रामगढ़ की ओर जा रहा थी। इस दौरान पोचरा फ्लाइओवर से पहले बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुक गई। गनीमत यह रही की रात होने के कारण यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
मामले की सूचना पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बावत स्थानीय लोगों से जानकारी ली। वहीं बुधवार की सुबह दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे को लेकर बस हटाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि नुकसान की पूरी भरपाई होने के बाद ही बस हटाने दिया जाएगा। बताया जाता है कि दुर्घटना में चार-पांच दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। दुकान से सटे घर में भी दरारें पड़ी हैं।
