जिला शिक्षा पदाधिकारी भी निरीक्षण में रहीं शामिल 

रामगढ़: क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रवीण रंजन ने रामगढ़ में बुधवार को मैट्रिक और इंटर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला और कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय लारी चितरपुर पहुंच कर केंद्र का जायजा लिया।

इस दौरान क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने केंद्राधीक्षक को कदाचार मुक्त व जैक रांची का नियमों का पालन कराते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का निर्देश दिया।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि रामगढ़ जिला में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मैट्रिक में 11881 और इंटरमीडिएट में 11501 परिक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!