मतदाताओं में दिखा उत्साह, 65.99% हुआ मतदान
नीतीश भारती
लातेहार: नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत सोमवार को मतदान कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष वर्मा ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रेसवार्ता कर मतदान संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहतलातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्वाह्न 9 बजे तक 11.1 % मतदान प्रतिशत रहा। इसी प्रकार पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.1% मतदान प्रतिशत रहा। वहीं अपराह्न 01 बजे तक 41.99% मतदान प्रतिशत रहा। अपराह्न 03 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 55.00% रहा। अपराह्न 05 बजे तक लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 65.99 % रहा।
लातेहार जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतगणना दिनांक 27.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक, लातेहार में संपन्न होगी। मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रवेश-नियंत्रण तथा अभ्यर्थियों/मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
वहीं उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल एवं मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराना है।
मौके पर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रेस वार्ता में विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
