रांची: आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. टी. बी. मिश्रा चार दशकों से पारंपरिक भारतीय समग्र चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ से लोगों को गंभीर और जटिल रोगों से राहत दिला रहे हैं। रांची के डुमरदगा (चौधरी पेट्रोल पंप के निकट) स्थित धन्वंतरि मेडिकेयर में लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं। मधुमेह, गठिया, घुटना-कमर दर्द, माइग्रेन और गुप्त रोगों जैसे क्रॉनिक मामलों में अपनी सफल आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए जाने जाते हैं।

उनकी निस्वार्थ सेवा की बानगी यह है कि रांची और आसपास सहित दूर दराज से मरीज बिमारियों से राहत पाने की उम्मीद लेकर इनके पास आते हैं। अपने ज्ञान और अनुभवों से डॉ. टी. बी. मिश्रा नियमित रूप से सेवा देते आ रहे हैं। कोविड संक्रमण काल में भी सेवा कार्य यथावत रहा। महामारी के दौरान भी उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय बताए और मरीजों को मनोवैज्ञानिक भी संबल दिया। जिससे स्थानीय स्तर पर उनकी विश्वसनीयता और भी मजबूत हुई। उनके सहयोगात्मक व्यवहार से आज हजारों मरीजों की उम्मीदें उनसे सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें आयुर्वेद के व्यावहारिक अनुभव और सेवा-भावना के लिए एक प्रेरणास्रोत मानते हैं।

डॉ. टी. बी. मिश्रा के अनुसार आयुर्वेद वात, पित्त और कफ के दोष को संतुलित कर रोगों को जड़ से ठीक करने की क्षमता रखता है। आयुर्वेदिक उपचार की कई पद्धतियां हैं। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में जरूरी है कि सभी संतुलित और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाएं। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि जटिल रोगों की संभावना कम होती है। कहते हैं कि जीवन का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति रोगी न हो और सभी स्वस्थ्य जीवन जी सकें। 

धन्वंतरि मेडिकेयर, डुमरदगा, एन.एच.-33 (चौधरी पेट्रोल पंप के निकट), रांची
समय: सुबह 9:00-2:00, शाम 4:00-8:00
फ़ोन: 9955437897, 7903420036

 

By Admin

error: Content is protected !!