रामगढ़: भुरकुंडा में झारखण्ड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता पीवीयूएनएल पतरातू कमेटी अध्यक्ष उदय अग्रवाल और संचालन सचिव वीरेंद्र यादव ने किया। अवसर पर मुख्य रूप से झारखण्ड श्रमिक संघ के जिला सचिव हरिलाल बेदिया शामिल रहे।
बैठक के दौरान पीवीयूएनएल में कार्यरत मजदूरों को दिए जा रहे वेतन सहित अन्य मजदूरों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पीवीयूएनएल प्रबंधन से कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुलाकात करेगा और मजदूरों के हितों को देखते हुए सवाल रखे जाएंगे।
वहीं बैठक में राज्य सरकार के गइडलाईन के अनुसार औद्योगिक प्रतिष्ठानो में 75% नियोजन, फैक्ट्री एक्ट के तहत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर सह सचिव मो. इस्लाम अंसारी, शौकत अंसारी, झलकु बेदिया, अलीम अंसारी, कलेश्वर राम, लक्ष्मी राम, दीपक सवा, कालेन्द्र यादव, आसिया खातून, मनोज करकेटा, सत्यनारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे।
