रांची: रिम्स के सभागार में सोमवार को ‘माय भारत बजट क्वेस्ट के अंतर्गत दो दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम का समापन हुआ। मेरा युवा भारत झारखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का दूसरा दिन झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नीति निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
दूसरे दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी पी सिंह, माननीय विधायक राँची उपस्थित रहे । साथ ही डॉ राजीव मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष, रिम्स; ललीता कुमारी, राज्य निदेशक, माय भारत झारखंड; देब कुमार चटर्जी, राज्य निदेशक, पश्चिम बंगाल, डॉ डी.के. सिन्हा, डीन एकेडमिक्स, रिम्स; अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं प्रशासक, भारत स्काउट एवं गाइड; डॉ एस.बी.सिंह, एन.एस.एस. पी.ओ., रिम्स रांची; डॉ ओ.पी. पाण्डेय, एन.एस.एस. पी.ओ., बी.आई.टी. मेसरा; डॉ कौशल किशोर, जिला एन.एस.एस. पदाधिकारी, रांची; सहित विभिन्न शिक्षाविद, विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । अतिथियों के आगमन उपरांत वंदेमातरम् गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन सत्र में ललीता कुमारी, राज्य निदेशक, झारखंड द्वारा स्वागत सम्बोधन के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवाओं को बजट, सार्वजनिक नीति एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
मुख्य अतिथि सी पी सिंह, माननीय विधायक राँची ने कहा कि आज माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 जैसे कार्यक्रम यह दर्शाते है कि हमारे युवा न केवल जागरूक है बल्कि देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है । मुझे प्रसन्नता है कि झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी समझ एवं विचारों को साझा किया ।
इसके उपरांत विभिन्न विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों के माध्यम से पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया, जिसमें अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा विकसित भारत की अवधारणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पैनल में आईआईएम राँची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, झारखंड राय विश्वविद्यालय एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज, राँची के प्राध्यापकों एवं विशेषज्ञों ने युवाओं को अपने अनुभव एवं विचारों से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान युवाओं ने बजट से संबंधित विषयों पर चर्चा किया एवं आगामी बजट को लेकर सुझाव भी दिए।
वहीं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री जी का संदेश प्राप्त हुआ। झारखंड एवम पश्चिम बंगाल के युवाओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया। साथ ही डॉ मनसुख
मंडाविया, माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के 17 ज़ोन के युवाओं से विचार साझा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में कंचन कुमारी उपनिदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ ।
