अमन कुमार हजारीबाग और मुकेश कुमार लुनायत रामगढ़ एसपी बने

रांची: झारखंड में 46 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि कई जिलों के एसपी और कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से झारखंड सरकार के अवर सचिव ने अधिसूचना जारी की है।

मनोज कौशिक अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग (अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक) अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय झारखण्ड के प्रभार में रहेंगे।

पंकज कम्बोज प्रबंध निदेशक झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार के प्रभार में रहेंगे।

नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक निगरानी-सह-सुरक्षा झारखण्ड विद्युत बोर्ड, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक पलामू के प्रभार में भी रहेंगे।

शैलेन्द्र कुमार सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक, पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस बोकारो के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

क्रांति कुमार गड़िदेशी पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी सह सुरक्षा झारखण्ड विद्युत बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

माईकल राज एस. पुलिस महानिरीक्षक, अभियान को स्थानांतरित करते हुए महानिरीक्षक रेल के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुनील भाष्कर पुलिस महानिरीक्षक बोकारो को स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड सशस्त्र पुलिस के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आनन्द प्रकाश पुलिस उप-महानिरीक्षक बोकारो को पुलिस मुख्यालय झारखण्ड में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

प्रशांत आनन्द (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवा, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निधि द्विवेदी पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला खरसावां के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आशुतोष शेखर पुलिस अधीक्षक जेएपीटीसी पदमा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सौरव, पुलिस अधीक्षक देवघर को  पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), विशेष शाखा झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुदीप सिंह पुलिस अधीक्षक कोडरमा, को पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची को पुलिस अधीक्षक देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मुकेश कुमार लुनायत, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा झारखण्ड को पुलिस अधीक्षक बोकारो, के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक चतरा पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को पुलिस अधीक्षक चतरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है। इसके साथ ही वे अतिरिक्त समादेष्टा, आईआरबी 03 चतरा के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक गढ़वा को  पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कुमार शिवाशीष, पुलिस अधीक्षक नगर, जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  धनबाद को पुलिस अधीक्षक पलामू के पद पदस्थापित किया गया है। वे अपने समादेष्टा, आईआरबी 10 के प्रभार में भी रहेंगे।

मनीष टोप्पो, पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा को  एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दीपक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी झारखण्ड, पुलिस अधीक्षक, अभियान, (पुलिस मुख्यालय) झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

• अंजनी अंजन पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 05, देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रीष्मा रमेशन, पुलिस अधीक्षक पलामू को समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 09  साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

• कुसुम पुनिया, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 09  साहेबगंज को समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 08 लेस्लीगंज, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

• शम्भू कुमार सिंह, समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 04, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मूमल राजपुरोहित, समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 08 लेस्लीगंज, पलामू को पुलिस अधीक्षक रेल, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जमशेदपुर को पुलिस अधीक्षक, खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दीपक कुमार, समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 05, देवघर को को स्थानांतरित करते हुए  समादेष्टा  आईआरबी 01 जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

राजकुमार मेहला, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधी दस्ता झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ऋषभ कुमार झा, पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधी दस्ता को समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 04, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।वे अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, एसआईएसएफ बोकारो के प्रभार में रहेंगे।

एस मोहम्मद याकूब, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गौरव गोस्वामी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शुभम कुमार खण्डेवाल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ललित मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर को पुलिस अधीक्षक नगर, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (प्रशिक्षणरत) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड को सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

ऋषभ त्रिवेदी, सहायक अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड को सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय -1, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

श्रुति, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को  अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दिव्यांश शुक्ला, प्रशिक्षणरत को पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

राघवेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षणरत को अगले आदेश तक अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सैयद मुस्तफा हासमी, (प्रशिक्षणरत) को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हरविन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बोकारो को  पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!