रामगढ़: जिला के नये दंडाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दोनों ने बुके देकर एक दूसरे का अभिवादन किया। इसके उपरांत निवर्तमान उपायुक्त ने नये उपायुक्त ऋतुराज को पदभार सौंपा। 

बताते चलें कि ऋतुराज इससे पूर्व वे कोडरमा उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे। वे 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 

By Admin

error: Content is protected !!