धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को धनबाद में विश्व विरासत दिवस 2026 मनाया गया। अवसर पर मंडल द्वारा विरासत के तौर पर संरक्षित विभिन्न वस्तुओं और रोलिंग स्टॉक की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्काउट एंड गाइड और स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को विरासत वस्तुओं और रोलिंग स्टॉक के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही इस वर्ष की थीम के अनुरूप विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने कहा कि 18 अप्रैल को विश्वभर में ‘विश्व विरासत दिवस’ (अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के महत्व को समझना और उनके संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। ये धरोहरें महज संरचनाएं नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की जीवंत पहचान है।।

वहीं बताया जाता है वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम “संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया” निर्धारित की गई है, जो इस बात पर बल देती है कि युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं या अन्य संकटों के समय हमारी सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा हेतु पूर्व तैयारी और त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। 

अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिल कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र सहित संगठन की सदस्य समेत मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!