रामगढ़: पतरातु स्टीम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के साथ शनिवार को आरंभ हुआ। अवसर पर आचार्य धर्मेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में शिव मंदिर परिसर से विधि-विधान से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई। जो स्टीम कॉलोनी होते हुए दामोदर नदी तट पहुंची जहां पुजारी द्वारा सभी कलशों में वैदिक मंत्रोच्चार कर जल भरवाए गए यहां से यात्रा वापस मंदिर पहुंची परिसर पहुंची कलशों को स्थापित किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हर हर महादेव और जय माता दी के जयकारे क्षेत्र गूंजायमान रहा।
बताया जाता है कि माता पार्वती, कार्तिकेय एवं भगवान गणेश जी विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक यज्ञ का आयोजन होगा। रोजाना शाम 5 बजे से श्रीमद् भागवत कथा व्यास अनुराग कृष्ण जी महाराज पगड़ी वाले बाबा बृंदावन के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के मुख्य संरक्षक अनिल कुमार सिंह, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) पतरातु, संरक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक( RPF) पतरातू, अध्यक्ष निशांत सिंह, सचिव सुनील पाठक, समन्वयक मृत्युंजय कुमार, आचार्य सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।
