रामगढ़: स्टीम कॉलोनी पतरातू में सात दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई अनुष्ठान हुए। यज्ञाचार्य द्वारा यज्ञ मंडप में अग्नि प्रवेश किया गया। उपरांत यज्ञ मंडप परिक्रमा शुरू हुई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष,और बच्चे श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि पांडेय शामिल हुई। काशी विश्वनाथ से आए आचार्य ने उनका शॉल देकर अभिनंदन और स्वागत किया। वहीं मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा यज्ञ समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में निशांत सिंह, सुनिल पाठक, धनंजय सिंह, रवि सिंह, शेखर मंडल, संतोष नेता, किशोर राम, रंजीत प्रसाद, बबलू चौधरी,अमित सिंह, राहुल रजक, राकेश कुमार, सोनू कुमार, अशोक सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, चन्दन पासवान, रमेश राम, संतु कुमार सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।
