रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सांसद हजारीबाग मनीष जायसवाल, विधायक रामगढ़  ममता देवी, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, विधायक मांडू  निर्मल महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में सांसद, विधायक और उपायुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, जलापूर्ति योजनाएं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर बातें रखीं। वहीं  बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, इको टूरिज्म, जलापूर्ति, स्किल डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जेनरेशन, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्र के तहत विकास कार्यों और चयनित की जाने वाली योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक के दौरान विभिन्न योजनाएं जो डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति से अनुमोदित हैं, उनके न्यास परिषद से अनुमोदन हेतु योजनाओं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!