हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र में ओला शोरूम के बाहर से लापता हुए 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने आरोपित संजीत पासवान पिता राम अवतार पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर का रहनेवाला है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 मई 2026 को कटकमदाग के ओला शोरूम, लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास से ग्राम कुद निवासी मो. आमिर की 11 साल की बेटी और 3 साल का बेटा लापता हो गए थे। 31 मई को कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदुर में श्मशान घाट से बच्ची का शव और 500 मीटर दूर एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया।पिता की शिकायत पर कटकमदाग थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला कि ओला शोरूम में काम करने वाला संजीत पासवान ही दोनों बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर ले गया था। पुलिस टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र से संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार ने पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले दो महीने से लड़की को जानता था। 27 मई को खिलाने-घुमाने और मोबाइल दिलाने के बहाने वह दोनों को श्मशान घाट ले गया। जहां उसने लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर फंसने के डर से संजीव ने दोनों की हत्या कर शवों को छिपा दिया। पुलिस ने अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी JH02BH-8804 और प्लास्टिक का बोरा बरामद किया है।
