गिद्दी (हजारीबाग): सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र अंतर्गत रेलीगढ़ा कोल माइंस में गुरुवार को खनन कार्य में लगे एक पेलोडर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनिमत यह रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 10:30 माइंस में जाते समय पेलोडर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस क्रम में चालक केबिन से बाहर निकल गया। देखते-देखते आग ने केबिन को चपेट में ले लिया। आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी स्थिति बन गई।
वहीं टैंकर से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। जबकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल प्रबंधन आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं खनन कार्य में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर भी चर्चाएं होने लगी।
