दीपक कुमार को मिले 119 वोट, दी गई बधाई 

सामाजिक एकजुटता और उत्थान पहली प्राथमिकता : दीपक

मांडू (रामगढ़): मांडूडीह स्थित श्री श्री पड़ाव दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को तैलिक समाज मांडू की नई कमेटी हेतु अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक बैजनाथ साहू, योगेश्वर साव, अशोक साहू, प्रभुवन साव, कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें दीपक कुमार ने भारी मतों से जीत दर्ज की और अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बताया जाता है चुनाव पद के पांच प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें से तीन प्रत्याशियों ने चुनाव से पूर्व नामांकन वापस ले लिया। इसके उपरांत दीपक कुमार और गौतम साव के बीच सीधा मुकाबला हुआ। चुनाव में कुल 136 वोट पड़े। जिसमें  दीपक कुमार को 119 मत प्राप्त हुए, जबकि गौतम साव को 17 मत मिले। दीपक कुमार ने 102 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव के बाद  सर्वसम्मति से धनेश्वर साव सचिव और प्रकाश साव कोषाध्यक्ष बनाए गए।

इसके उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण किया और समाज के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि समाज के लोगों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। सामाजिक एकजुटता और उत्थान पहली प्राथमिकता रहेगी। 

मौके पर अजय कुमार, ज्वाला प्रसाद, संजय कुमार, रमेश साव, रोहित कुमार, अर्जुन साव, गौतम साव, ओमकार साव, तारा प्रसाद, राजकपूर साव, जगदेव साव, प्रदीप साव, गोविंद साव, मनेश्वर साव, कुणाल कुमार,अरुण साव, संतोष कुमार, सागर कुमार, अजय कुमार, आनंद किशोर, गोपी साव, पन्नालाल साव, संजय कुमार, खेमलाल साव, ओंकार साव, अशोक कुमार, बंसी साव, अखिल देव प्रसाद, दिनेश कुमार, पनालाल साव, सूरज कुमार, भीम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!