गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी पुलिस ने गुम मोबाइल की बरामदगी होने पर रविवार को थाना में मोबाइल वास्तविक मालिक के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार कनकी निवासी मनोज कुमार पिता ईश्वर महतो ने गिद्दी थाना मोबाइल गुम होने से संबंधित आवेदन दिया था। जिसपर पुलिस मोबाइल बरामदगी को लेकर प्रयास में जुटी हुई थी। इस क्रम में सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद कर लिया गया। गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बरामद मोबाइल मनोज कुमार को सौंप दिया। साथ ही मोबाइल को लेकर सजग रहने और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी। 

थाना प्रभारी ने कहा कि मोबाइल को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। मोबाइल में उपयोगकर्ता की निजी और गोपनीय चीजें हो सकती हैं, जो ग़लत हाथों में पड़ने पर परेशानी का सबब बन सकती है और वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मोबाइल गुम होने पर शिकायत अविलंब अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। पुलिस हर संभव सहयोग के लिए पूरी तरह से तत्पर है। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक रमेश चंद्र हजाम, चंदन उरांव सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!