उरीमारी (हजारीबाग): पोटंगा गांव में मंडा पूजा रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में ग्रामीण पूजा में शामिल हुए। इससे पूर्व शनिवार की मंडा पूजा शुरू हुई। अवसर पर मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केंद्रीय महासचिव सह झामुमो केन्द्रीय सदस्य सोनाराम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पोटंगा मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, उप मुखिया रविंद्र सोरेन, पूर्व उप मुखिया सह रैविमो सीसीएल बरका सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके उपरांत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई। रविवार की अहले सुबह भोक्ताओं और सुकतिन ने अंगारों पर चलकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय दिया। पूजा समिति के अध्यक्ष जीतन मुण्डा, सचिव अकल मुण्डा और कोषाध्यक्ष मुकुन्द मुण्डा पूजा के सफल आयोजन में जुटे रहे।
अवसर पर मुख्य अतिथि सोनाराम मांझी ने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी हुई है। मेला और सांस्कृतिक आयोजन से एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होता है। इससे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। हेटजाड़ि बागानडि आदिवासी छौ नृत्य पार्टी और मां दुर्गा छो नृत्य विकास समिति ओलडी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के आंदोलन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। आदिवासी छौ नृत्य और लोकगीतों ने दर्शकों को बांधकर रखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष प्रजापति, प्रेम सोरेन, मनु लाल सोरेन, विजय सोरेन, अजय बेसरा, आनंद बेसरा, बंशीलाल मुर्मू, लालधरी मुर्मू, मनेश उरांव, सहाबीर मांझी, अजय करमाली, राम कुमार प्रजापति, अजय गंझू, झरी करमाली, कामेश्वर मुण्डा, अर्जून मुण्डा, अजय मुण्डा, राजेन्द्र गंझू, राजेश मुण्डा, दिनेश मुण्डा, राजू गंझू, बब्लू करमाली, बिनोद सोरेन, सुखराम बेसरा, छतरू मुण्डा, जतन मुण्डा, विजय टुडू, विक्रम टुडू, विकास टुडू, अविनश मुण्डा, रुपलाल सहित मण्डा पूजा समिति के सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन पर पूजा समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों और ग्रामीणों का आभार जताया।
