रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र अंतर्गत पोचरा में रविवार को केयर ग्रामीण विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय वॉलीबॉल समर कैंप का समापन हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एथलीट जेएम किशोरिया और विशिष्ट अतिथि भाकपा माले के वरीष्ठ नेता हीरा गोप मौजूद रहे।

कैंप के अंतिम दिन कोच बसंत नायक के मार्गदर्शन में प्रतिभागी बच्चियों की दो टीमों के बीच कराया गया। जिसकी शुरुआत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और वॉलीबॉल सर्विस कर किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच अर्पिता कुमारी, बेस्ट सेटर सृष्टि कुमारी, बेस्ट डिफेंडर वर्षा कुमारी और बेस्ट अटैकर अर्पिता कुमारी को चुना गया। अतिथियों ने समर कैंप में भाग लेनेवाली सभी 22 प्रतिभागी बालिकाओं को जर्सी और जूते देकर किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अवसर पर कोच बताया कि ने बताया कि कैंप में वॉलीबॉल के अन्य  कोच और सीनियर खिलाड़ियों ने बच्चियों को जरूरी टिप्स दिए और पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद के प्रति प्रेरित किया। वहीं केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सचिव कुंदन गोप ने कहा कि बेटियों को भी प्रतिभा निखारने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर जरूर दिया जाना चाहिए। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। 

मौके पर सम्मानित अतिथि डॉ. कृष्णा गोप, सत्येंद्र कुमार राणा, विश्वासी हरि, मनोज तिर्की, पॉल डेविड मसीह, सुबोध नायक, रेफरी विक्रम नायक, मंजू जोशी, पवन कुमार यादव, पिंकी राय, सुजीत नायक, बीरु करमाली, रामलखन साव, कैलाश करमाली नितेश साव, रिंकी राय, शांति देवी, ज्योति देवी, संजोती देवी, लक्ष्मी देवी, सुलेखा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!