अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिया आस्था का परिचय

मंडा पूजा पूर्वजों से मिली विरासत और संस्कृति का प्रतीक : भीम प्रसाद बेदिया

गिददी: डाडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिश्राइन मोढ़ा गांव में मंडा पूजा सोमवार को पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिव भक्तो ने मंदिर परिसर के समीप लोटन सेवा की और छपरगढा तलाब मे स्नान ध्यान कर विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की। पंडित सचिन पांडेय ने शिव भक्तो को सुबह स्नान ध्यान कर मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के समक्ष पूजा आरंभ की। इसके साथ ही जलते अंगारों में फुलकूंदी कर श्रद्धालुओं ने अस्था का परिचय दिया। इस दौरान सोक्ताईन उपासना मे लीन रहीं।  मंडा पुजा के मौके पर रंगारंग छऊ नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया। चंदनकियारी के छऊ नृत्य कलाकारों ने एक से बढकर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडा पुजा मे 90 शिव भक्तों और सोक्ताईनो ने पूजा अर्चना किया। वहीं छह जोड़े में शिवभक्तों ने बनस झूला पर झूल कठोर भक्ति का परिचय दिया। 

इससे पूर्व मंडा पूजा का उदघाटन संयुक्त रूप से भुनेश्वर साहू, शहबान अंसारी, बहादुर बेदिया, सुरेश बेदिया ने फीता काटकर किया। मौके पर पुर्व पंसस सह समाजिक कार्यकर्ता भीम प्रसाद बेदिया ने कहा कि झारखंडी संस्कृतिक और पूर्वजो की विरासत की पहचान है मंडा पूजा। उन्होंने कहा कि मंडा पुजा मे शिव पार्वती की पुजा अर्चना की जाती है जिससे क्षेत्र मे अच्छी वर्षा के साथ साथ सुख शांति समृद्धि व पारिवारिक दांपत्य जीवन सुखमय होने की कामना की जाती है। वहीं पंचायत के मुखिया दासो मंराडी और मंडा पुजा समिति अध्यक्ष सुरेश बेदिया ने कहा कि ग्रामीण इलाके मे मंडा पुजा की विशेष महत्व है। अस्था के साथ जलते अग्नि मे शिव भक्त पुजा के प्रति अस्था का परिचय देता है। मंडा पुजा के मौके पर भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमे दर्शको ने रात भर मेला का लुत्फ उठाया।

ये लोग रहे मौजूद

मंडा पुजा के अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश बेदिया, सचिव जय कुमार बेदिया, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार बेदिया, राजेश बेदिया, हीरालाल बेदिया, रूपलाल बेदिया, जितेंद्र बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, रघुनाथ बेदिया, रमेश बेदिया, रामकिशुन बेदिया, शिवनारायण बेदिया, सुखराम बेदिया, दशरथ बेदिया,लालधारी बेदिया, बिनोद बेदिया, सहदेव बेदिया, संतोष साव, गणेश साहू, धनेश्वर साहू, भोला साव, खेमलाल बेदिया, जगरन्नाथ बेदिया, मुकेश बेदिया, प्रवीण बेदिया संदीप बेदिया, दिलीप बेदिया, पोखराज बेदिया, प्रहलाद बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, हरखू बेदिया, मुखलाल बेदिया,गिरधारी बेदिया, सरजू बेदिया, शिवलाल बेदिया, घनेनाथ बेदिया, कुलेश्वर बेदिया, चेतन बेदिया, देवकी बेदिया, दशरथ करमाली, राजकुमार बेदिया, राजकुमार करमाली, कैलाश महतो आदि लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!