रामगढ़: कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन सड़क पर गुरुवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक का पहचान पैंकी निवासी कुश कुमार (27 वर्ष) पिता सुरेश महतो के रूप में हुई। बताया जाता है कि कुश कुमार अपनी आपचि बाइक संख्या (जेएच 24एच 6403) से दामोदर नदी पार पंप में पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या (जेएच 01एफ़जेड 6405) ने बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ओपी के आशीष कुमार गौतम, रवि नारायण शर्मा, अभिनव मिश्रा, प्रदीप कुमार, संजय हेंब्रम, सनी कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे।
जहां आक्रोशित लोगों को उचित पहल करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
