रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जन-जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण हेतु रवाना किया। यह जागरूकता रथ पूरे रामगढ़ जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अर्हता प्राप्त नागरिकों एवं मतदाताओं को ससमय अपनी मैपिंग कराने हेतु प्रेरित व जागरूक करना है।

बताया जाता है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 13 जून से 15 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा जिले के सभी आमजनों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित इस विशेष कैंप में उपस्थित होकर अपनी मैपिंग की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!