जलस्रोतों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : विधायक
हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को बुढ़वा महादेव तालाब के स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। अभियान के तहत वसुधा कल्याण, झील पर्यावरण समिति, भाजपा मंडल अध्यक्षगण, विधायक प्रतिनिधिगण और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त सहयोग से तालाब की साफ-सफाई की गई।
अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नदियाँ, तालाब, कुएँ और अन्य जलस्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी स्वच्छता एवं संरक्षण से न केवल जल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। यदि हम अपने जलस्रोतों को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध हो सकेगा।
मौके पर पर उपस्थित लोगों ने तालाब परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों से अपील की कि वे जलस्रोतों में कचरा न फेंकें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और अपने आसपास की नदियों एवं तालाबों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
मौके पर वसुधा कल्याण फाउंडेशन के अंजलि नीरज, झील पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अरूण वर्मा, सचिव शैलेश चन्द्रवंशी, दवेन्द्र जैन, हितेश रंजन, ललन ओझा, मेहूल खण्डेलवाल, कटकमसांडी पूर्वी विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, अशोक राणा, विनोद सिहं, नगर पूर्वी विधायक प्रतिनिधि पंडल गोप, नगर पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सौरभ सिन्हा, सुबोध सिन्हा, दिलीप यादव, अविनाश कसेरा, दारू विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, कृष्णा साहू, दिलीप यादव, पिंटू साहू, पुरुषोत्तम कुमार, ज्वाला प्रताप, बलराम शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रविन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष कटकमदाग विमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सदर पूर्वी शिवपाल यादव, विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि मंदीप यादव, मैनेजर प्रसाद रुचि नीरज, ललित मालवीय, प्रीत, अल्पना, कोमल, सुभाष, अनिल, अमन, सुजीत, विवेक सहित अन्य मौजूद रहे।
